खानपुर: गोलाना गाँव में जमीनी प्लॉट के विवाद में चाचा की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
खानपुर थाना क्षेत्र के गोलाना गाँव में जमीनी प्लॉट के विवाद में चाचा की हत्या के मामले में खानपुर थाना पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। खानपुर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने आज शनिवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि गोलाना गाँव में कल जमीनी प्लॉट के विवाद में भतीजे ने चाचा नेमीचंद पुत्र किशन लाल की चाकू मार कर हत्या कर दी ।