कोरांव: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
कोरांव तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों और किसानों ने प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रयागराज के जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कोरांव संदीप तिवारी को सौंपा गया।