चम्पावत: पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन
चंपावत पुलिस लाइन में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन एसपी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 पुलिस आधिकारी व कर्मचारियों को प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ एसपी ने आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा भी मौजूद रही।