चम्पावत: चंपावत सीडीओ को जिला पंचायत AMA का अतिरिक्त कार्यभार मिला कुर्सी की खींचतान के बीच अपर सचिव का आया आदेश
चंपावत सीडीओ संजय कुमार सिंह को AMA का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। जिला पंचायत के कार्य में प्रतिकूल प्रभाव और देवीधुरा मेले की निकटता को देखते हुए शासन से यह निर्णय लिया गया है। CDO जिला पंचायत में AMA का कार्यभार संभालेंगे। AMA तेज सिंह का स्थानांतरण चंपावत किया गया था। AMA भागवत पाटनी कोर्ट से अपने स्थानांतरण पर स्टे ले आए थे।