बर्नीगाड़: उत्तरकाशी में भालू से जान बचाने भागा ग्रामीण खाई में गिरा, मौके पर मौत
तुनालका गांव में भालू के अचानक हमले से बचते समय जनक सिंह 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, जांच जारी है।