प्रतापगढ़: धरौली नहर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हालत नाजुक
कंधई थाना क्षेत्र के रखा बाजार निवासी सागर सिंह (20) पुत्र रामकेश सिंह और रवि सिंह (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में अपनी बहन के घर गए थे। वापस लौटते समय रविवार शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक धरौली नहर के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबर