बसेड़ी: नादनपुर पुलिस की अवैध खनन को लेकर कार्रवाई, ट्रैक्टर के साथ हाइड्रा मशीन और कंप्रेसर सहित विस्फोटक सामग्री की जब्त
Baseri, Dholpur | Mar 28, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी के नेतृत्व में रमधा वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइड्रा मशीन, एक ट्रैक्टर मय कंप्रेसर मशीन व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। साथ ही पुलिस ने मौके से फरार खनन कारोबारियों की तलाश शुरू कर दी है।