बसेड़ी: बसेड़ी सीएचसी में तैनात डॉक्टर के साथ तीन लोगों ने अस्पताल में घुसकर की मारपीट सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Baseri, Dholpur | Mar 26, 2024 धौलपुर जिले के बसेड़ी अस्पताल में तैनात डॉक्टर के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी।मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।डॉक्टर के साथ हुई मारपीट को लेकर बसेड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।पीड़ित डॉक्टर कमल किशोर दोहर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी चूरू ने बसेड़ी थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वह 2018 से बसेड़ी CHC में तैनात है।