बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 10 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 26, 2024 नादनपुर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।नादनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि इन आरोपियों पर लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान व होली के त्यौहार पर शांति व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।