बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने पिकअप गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर भरे 5 पशुओं को कराया मुक्त, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 25, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर पुलिस ने सोमवार को धोवी की तिवरिया पर कार्रवाई करते हुए पशुओं से खचाखच भरी पिकअप गाड़ी को जप्त किया है। पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 5 पशुओं को मुक्त कराया हैं। मौके से पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की गई है।