बसेड़ी: नादनपुर में बीती रात हुआ होलिका दहन लोगों ने नए अनाज की बालियां सेंककर सुख समृद्धि की की कामना
Baseri, Dholpur | Mar 25, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर गांव में होली का पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। रविवार रात करीब साढ़े 11बजे होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होलिका दहन से पहले लोगों ने सामूहिक रुप से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। इस अवसर पर लोग गीत गाते हुए गांव में बनाई गई होलिका के पास गए। यहां पर विधि-विधान अनुसार होलिका पूजन किया।