संडीला: कछौना में चोरों ने घर पर धावा बोलकर बेटी की शादी के लिए रखा सामान चुराया, पुलिस ने शुरू की जांच
Sandila, Hardoi | May 14, 2026 बीते 13 मई की रात अज्ञात चोर मकान में लगा लकड़ी के गेट को लोहे की रॉड से तोड़ दिया। अंदर घुसकर एक कमरे का ताला तोड़ा और दो भारी बक्सों के तालों को तोड़कर 82 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने की झुमकी, 3 सोने के लॉकेट, एक सोने की माला, दो चांदी की कमर पेटी, एक जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।