4 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप,
अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, 2 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन : जालोर में 4 अक्टूबर को रोटरी क्लब जालोर एवं अपोलो हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप आयोजित होगा। कैंप सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कचहरी रोड स्थित श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ, कल्याण यात्रिक भवन में लगेगा। इसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, बीएमआई और डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी की नि:शुल्क जांच होगी। अहमदाबाद से हृदय, न्यूरोसर्जरी, लिवर, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, डायबिटीज, कैंसर, ईएनटी सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे। मरीज 2 व 3 अक्टूबर को पूर्व रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे; इसके लिए 7698815175, 9782738100 और 9636779423 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026