झाझा: चरघरा स्थित मंदिर परिसर के समीप संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया का डीईओ ने किया औचक निरीक्षण
Jhajha, Jamui | Aug 22, 2026 शनिवार को दोपहर 12 बजे जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान ने झाझा के चरघरा स्थित मंदिर परिसर के समीप संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर भाषा व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति परखी। बच्चों के जवाब से संतुष्ट होकर डीईओ ने नियमित स्कूल आने व मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए