श्योपुर: बस संचालकों ने बाइक सवार दो युवकों से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दीनदयाल बस स्टैंड पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दो बाइक सवार युवकों से बस संचालकों ने मारपीट कर दी, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमें दो युवकों की जमकर मारपीट की जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। मामला अभी तक कोतवाली थाने तक नहीं पहंुचा है।