भरगामा: रानीगंज-भरगामा के बीच जर्जर एनएच-327ई को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
रानीगंज-भरगामा के बीच अररिया-सुपौल एनएच-327ई की जर्जर स्थिति को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। सड़क की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।