बिसवां: मास्टर बाग कस्बे में क्षेत्राधिकारी ने रात में चलाया सघन चेकिंग अभियान, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में मचा हड़कंप
जनपद में बढ़े चोरी डकैती जैसे अपराधों के चलते मास्टर बाग कस्बे में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने कमलापुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और एस एस आई अनिल सिंह के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। सिधौली बिसवां मार्गं पर रात में चलाए गए इस अभियान से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर गुजरने वाले हर वाहन की की सघन चेकिंग पुलिस द्वारा की गई।