बडोनी: सीतापुर: भूसा विवाद में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने बचाई जान, इलाज जारी
Badoni, Datia | Apr 15, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतापुर में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भूसा रखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालांकि परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।