खुरई: शिवाजी वार्ड में 7 वर्षीय भतीजी की हत्या के मामले में चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई
Khurai, Sagar | Mar 20, 2025 गुरुवार शाम लगभग 5 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव की न्यायालय ने शिवाजी वार्ड में 15 अप्रैल 24 को अपनी ही 7 वर्षीय भतीजी तनु अहिरवार की हत्या करने वाले चाचा भरत अहिरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है,आरोपी ने घर के आंगन में हंसिया से गले पर 8 बार हमला कर की थी हत्या। हत्या के पहले आरोपी पिता के साथ जा रही तनु को घर ले गया था।