खुरई: मूढ़री गांव में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Khurai, Sagar | Mar 18, 2025 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे भारतीय किसान संघ ने मूढ़री गांव में करेंट से हुई किसान की मौत मामले में दोषियों पर कार्यवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हाइटेंशन लाइन मात्र 4 फिट ऊपर थी जिसकी पहले भी शिकायत हुई थी लेकिन तारों को ऊपर नहीं किए जाने से घटना हुई, दोषी लोगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा