खुरई: निर्तला गांव में किसान के घर से चोरी करते चार महिलाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद, पुलिस को सौंपा गया
Khurai, Sagar | Mar 19, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे निर्तला गांव में किसान जितेंद्र सिंह के घर से चोरी करते 4 महिलाएं सीसीटीवी कैमरों में दिखी। तुरंत ही किसान ने महिलाओं को पकड़ लिया, सभी को देहात थाना पुलिस को सौंप दिया। किसान ने बताया कि फसल के साथ घर के बाहर ड्रेसर की लोहे का छन्ना और 3 जालियां जिनकी कीमत लगभग 40 हजार होगी चोरी करके महिलाएं ले जा रही थी महिलाओं को पुलिस को सौंपा