खुरई: तहसीली के पास ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से ऑटो ट्राली में घुसा, चालक घायल, लोगों ने निकाला बाहर
Khurai, Sagar | Mar 20, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे खुरई में तहसीली के पास एक ट्रेक्टर चालक ने बिना देखे ट्रेक्टर घुमा दिया जिससे स्टेशन जा रहा ऑटो ट्राली में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आधा ऑटो ट्राली के नीचे घुस गया। चालक ऑटो में ही फंसकर घायल हो गया। गनीमत रही कि लोगों ने तुरंत ऑटो चालक को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई। बहुत देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस जांच में जुटी