खुरई: बनहट गांव के पास ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत, मृतक अशोक नगर का रहने वाला था, देहात थाना पुलिस जांच कर रही है
Khurai, Sagar | Mar 19, 2025 बुधवार सुबह लगभग 11 बजे शहरी थाना पुलिस को बनहट गांव के रेल्वे ट्रैक पर एक युवक के शव पड़े मिलने की सूचना पर पहुंच कर शव अस्पताल पहुंचाया, शाम लगभग 5 बजे परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया,मृतक अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण था जो अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज संगम स्नान के लिए निकला था,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया