गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: शेरघाटी कोर्ट ने हत्या मामले में 3 अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹25000 का जुर्माना
गया के शेरघाटी कोर्ट के ADJ 1 ने हत्या कांड मामले में 3 अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा के साथ साथ 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पुलिस द्वारा समर्पित चार्जशीट एवं अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई गई।