सिराथू: महाकुंभ 2025 को बेहतर बनाने के लिए सीओ ने पुलिस के साथ सिराथू रेलवे स्टेशन जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 शुरू हो चुका है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था कौशांबी पुलिस के भी कंधों पर है।कौशांबी पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।बुधवार शाम सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।रेलवे कर्मचारी और यात्रियों से जानकारियां ली है।