सिराथू: मध्य प्रदेश से नेपाल जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गौराहार में पलटा, एक शख्स हुआ घायल
सैनी थाना इलाके के गौराहार में बुधवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है।यह ट्रक मध्य प्रदेश से मक्का लाद कर नेपाल जा रहा था। अमेठी जिले के रहने वाले एक शख्स इसी ट्रक में फंस गए थे जिन्हें गंभीर चोटे आई है।स्थानीय लोगों ने निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया है।हादसे में मक्का सड़क किनारे फैल गया है।पुलिस कार्रवाई में जुड़ गई है।