कांके: कांके स्थित ITBP चौक के पास अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2024 रांची के कांके स्थित ITBP चौक के पास अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार की तेज रफ़्तार होने की वजह से ड्राइवर ने कार से अपना संतुलन खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसका पता नहीं चल सका है।