कांके: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणिटोला के पास गोलीबारी की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2024 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणिटोला के पास बीते देर शाम गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।