चरपोखरी: नगराव गांव के नहर से मिला 4 दिन से लापता युवक का शव, मची सनसनी
नागरांव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार दिनों से लापता संतोष साह का शव नहर से बरामद हुआ। नागरांव गाँव निवासी स्व रामअसरे साह उर्फ मगही साह के पुत्र संतोष साह बीते शुक्रवार से लापता थे। परिजन और ग्रामीण लगातार खोजबीन में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। सोमवार को सुबह 11:00 के करीब अचानक नहर में शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई।