प्रतापगढ़: धौलापानी के थानाधिकारी प्रवीण चारण को 3 लाख की रिश्वत लेते एसीबी ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार
जिले के धौलापानी थाना प्रभारी प्रवीण चारण को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी थानाधिकारी को लेकर धौलापानी थाने पहुंची, जहां पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म प्रकरण में एक व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।