टीकमगढ़: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल से जगमगाया जानकीवाग मंदिर, रात में दिखा अद्भुत नज़ारा
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के सतत प्रयासों से टीकमगढ़ का एक और ऐतिहासिक मंदिर अब रात के समय दिव्य आभा से जगमगाने लगा है। शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जानकीवाग मंदिर को ठेकेदार विवेक अग्रवाल, देवेंद्र शुक्ला व मोहित शर्मा द्वारा आकर्षक रोशनी से इस तरह सजाया गया है कि उसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने टीकमगढ़ कलेक्टर का धन्यवाद किया।