केशलपुर में सरकारी जमीन पर अवैध ईंट भट्ठा बना, जिम्मेदार बने हुए हैं मौन
Dipka, Korba | Apr 18, 2026 कोरबा के ग्राम पंचायत केशलपुर का गौठान इन दिनों अवैध ईंट निर्माण का केंद्र बन चुका है। जिस गौठान का निर्माण पशुपालन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, वहीं अब निजी लाभ के लिए इसका दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा है।गौठान की देखरेख की जिम्मेदारी सरपंच और सचिव पर होती है, लेकिन यहां उनकी भूमिका सवालों के घेरे में है।