मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि सनातन धर्म को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और यहां वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं बल्कि कर्म से थी। उन्होंने यह बात अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान उज्जैन में कही। इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को ब्राह्मणों से भी ज्यादा बुद्धिमान बताया और कहा कि अगर कर्म आधारित व्यवस्था होती तो वह ब्राह्मण होते।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘सनातन धर्म को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, यहां वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं थी, बल्कि कर्म से थी।’ आगे उन्होंने कहा, 'बाबा साहब आंबेडकर ब्राह्मणों से भी ज्यादा बुद्धिमान थे, तो उनको तो कर्म से ब्राह्मण होना था। इसलिए कांग्रेस पार्टी सही सनातन धर्म का पालन करती है।'
#Digvijaysingh #Viralvideo #Nonfollowers #HindiNews