सुजानगढ़: सुजानगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे अवैध कैफे, प्रशासन मौन
सुजानगढ़। शहर में कई कैफे बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो फायर फाइटिंग सिस्टम है, न ही ट्रेड लाइसेंस। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार इन कैफों में अनैतिक गतिविधियों के चलते लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। आश्चर्य की बात है कि पुलिस का इन पर कोई ध्यान नहीं है।