Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image

डीएम शेखर आनन्द शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में होगा। जिसमें प्रातः 07.00 बजें पूर्वाहन में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तपश्चात 8.45 पूर्वाहन में माननीय मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जी का परेड ग्राउंड में आगमन। समारोह में पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग बैंड. पार्टी के साथ परेड में भाग लेने वाले कुल 05 टी0डब्लू0आई0सी0, बी0एम0पी0 , बीएमपी, डी0ए0पी0 महिला, एवं बी॰एच॰जी॰ के प्लाटूनों द्वारा भाग लिया जायेगा। 13 अगस्त 2026 को पूर्वाभ्यास पूर्ण किया जाएगा। सभी कार्यालय प्रधान अपने स्तर से झंडोत्तोलन से संबंधित तैयारी कर लेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में मुखिया जी द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। जिला के महादलित टोलों में झंडोतोलन टोले के सबसे बुजूर्ग व्यक्ति द्वारा किया जाना है तथा। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी अवश्य करा लेंगे ताकि झंडोत्तोलन में किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो अन्यथा जवाबदेही तय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरूषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा जिसके साफ.सफाई एवं रंग.रोगन की जिम्मेवरी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन शेखपुरा को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेवारी अग्निशामन पदाधिकारी को दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीअंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 10, 2026

MORE NEWS

डीएम ने सम्मानित किए।
36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक।

आज दिनांक 11.08.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी खिलाड़ियों अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर बधाई एवं हौसला अफजाई किए। मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
 *स्वर्ण पदक विजेता* 
1.  इशिका — अंडर-29 किग्रा
2.  अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा
3.  आयुष राज — अंडर-44 किग्रा
4.  सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा

 *रजत पदक विजेता* 
1.  अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा
2.  आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा
3.  आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा
 *कांस्य पदक विजेता* 
1.  नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा
2.  आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा
3.  हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा
4.  अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा
5.  सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा
6.  अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा
7.  नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा
8.  खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा
9.  स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा
10.  अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा
11.  हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा
टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार,  शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार  सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

डीएम ने सम्मानित किए। 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक। आज दिनांक 11.08.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी खिलाड़ियों अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर बधाई एवं हौसला अफजाई किए। मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। *स्वर्ण पदक विजेता* 1. इशिका — अंडर-29 किग्रा 2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा 3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा 4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा *रजत पदक विजेता* 1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा 2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा 3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा *कांस्य पदक विजेता* 1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा 2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा 3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा 4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा 5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा 6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा 7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा 8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा 9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा 10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा 11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026

डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश।

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को 
जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में  जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नीलामपत्रवाद की समीक्षा बैठक  की गई। उक्त बैठक में जिले में लंबित नीलामपत्र मामलों के त्वरित निष्पादन, सरकारी राजस्व की वसूली और कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में लंबित मामलों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और सभी नीलामपत्र अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर से सप्ताह में न्यूनतम 2 दिन कोर्ट (अदालत) अनिवार्य रूप से संचालित करें  और मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रमुख निर्देश एवं कार्ययोजना
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नलिखित मुख्य निर्देश जारी किए गए। सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को Body Warrant एवं Distress Warrant की कार्यवाही में तेजी लाने और बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया गया।
     बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित बॉडी वारंट की तामिला की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली में तेजी: विभिन्न विभागों से जुड़े बकाए की वसूली के लिए संबंधित अधिकारियों को अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी गई।
इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें 
अपर समाहर्ता,
अनुमंडल पदाधिकारी,
भूमि सुधार उप समाहर्ता,
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय)
वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी,
जिले के अन्य सभी नीलामपत्र पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। 
जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने अंत में कहा कि नीलामपत्रवाद से जुड़े मामलों में शीघ्र न्याय व निष्पादन से न केवल आम जनता की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सरकार के राजस्व संग्रहण में भी गति आती है। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश। आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नीलामपत्रवाद की समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में जिले में लंबित नीलामपत्र मामलों के त्वरित निष्पादन, सरकारी राजस्व की वसूली और कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में लंबित मामलों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और सभी नीलामपत्र अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर से सप्ताह में न्यूनतम 2 दिन कोर्ट (अदालत) अनिवार्य रूप से संचालित करें और मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख निर्देश एवं कार्ययोजना जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नलिखित मुख्य निर्देश जारी किए गए। सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को Body Warrant एवं Distress Warrant की कार्यवाही में तेजी लाने और बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित बॉडी वारंट की तामिला की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली में तेजी: विभिन्न विभागों से जुड़े बकाए की वसूली के लिए संबंधित अधिकारियों को अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी गई। इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिले के अन्य सभी नीलामपत्र पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने अंत में कहा कि नीलामपत्रवाद से जुड़े मामलों में शीघ्र न्याय व निष्पादन से न केवल आम जनता की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सरकार के राजस्व संग्रहण में भी गति आती है। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026

चेवाड़ा नगर पंचायत में कितना हुआ विकास?
देखिए 

अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

चेवाड़ा नगर पंचायत में कितना हुआ विकास? देखिए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 11, 2026

भूमि चिह्नीकरण, अतिक्रमण हटाने और नीलामपत्र मामलों पर डीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश।

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, जन-समस्याओं के निष्पादन कराने को लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत लंबित भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जिले के सभी नगर निकायों (नगर परिषद व नगर पंचायत) में सड़कों के किनारे और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान (अतिक्रमण हटाओ अभियान) चलाने का सख्त आदेश दिया। समीक्षा के क्रम में नीलामपत्र के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। और 
प्रक्रिया में तेजी लाते हुए बॉडी वारंट जारी करें और संबंधित व्यक्तियों को विधिवत नोटिस तामील कराएं। 
बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए लंबित राशि की वसूली जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। रेफरल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 'दीदी की रसोई' के भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराकर चालू करने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों और परिजनों को इसका लाभ मिल सके। उनके द्वारा बताया गया कि 
लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कराने हेतु जनसमाधान पोर्टल, सहयोग पोर्टल, 'हर घर तिरंगा' अभियान और भूमि स्थानांतरण से जुड़े जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनका निष्पादन केवल कागजी न होकर पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सीमा के भीतर करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
इस महत्वपूर्ण सोमवारीय समीक्षा बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,
भूमि सुधार उप समाहर्ता,
जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी
जिला कृषि पदाधिकारी,
इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी (BDO/CO आदि) भी बैठक में उपस्थित थे।

भूमि चिह्नीकरण, अतिक्रमण हटाने और नीलामपत्र मामलों पर डीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश। जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, जन-समस्याओं के निष्पादन कराने को लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत लंबित भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जिले के सभी नगर निकायों (नगर परिषद व नगर पंचायत) में सड़कों के किनारे और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान (अतिक्रमण हटाओ अभियान) चलाने का सख्त आदेश दिया। समीक्षा के क्रम में नीलामपत्र के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। और प्रक्रिया में तेजी लाते हुए बॉडी वारंट जारी करें और संबंधित व्यक्तियों को विधिवत नोटिस तामील कराएं। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए लंबित राशि की वसूली जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। रेफरल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 'दीदी की रसोई' के भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराकर चालू करने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों और परिजनों को इसका लाभ मिल सके। उनके द्वारा बताया गया कि लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कराने हेतु जनसमाधान पोर्टल, सहयोग पोर्टल, 'हर घर तिरंगा' अभियान और भूमि स्थानांतरण से जुड़े जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनका निष्पादन केवल कागजी न होकर पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सीमा के भीतर करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इस महत्वपूर्ण सोमवारीय समीक्षा बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी, इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी (BDO/CO आदि) भी बैठक में उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 10, 2026