भिट्ठी सलेमपुर गांव में बहरू पासवान की हत्या मामले में अदालत ने सोमवार को पांच लोगों को दोषी करार दिया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष कुमार राय की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद रंजीत पासवान सहित पांच को दोषी करार दिया। सजा पर आगामी 9 मार्च को न्यायालय में सुनवाई होगी। 4 मई 2022को भूमि विवाद में मारपीट के दौरान घायल होने से इलाज के समय मृत्यु हो गई।