ऊंचाहार: चरई का पुरवा, पुरबारा गाँव में अखाड़ा कूदते समय युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चरई का पुरवा पुरबारा गाँव में सोमवार को नागपंचमी के दिन गाँव में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में दांव आजमा रहे युवक का दाहिना पैर टूट गया, गाँव निवासी राजकुमार गाँव में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में कूदने गया था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो घायल हो गया, प्रधान पति आनंद पांडेय ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से रेफर किया गया है।