बहादुरपुर: धुबयाई गांव में दबंगों ने की 33 वर्षीय महिला के साथ मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के धुबयाई गांव में एक 33 वर्षीय महिला के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार धुबयाई निवासी सुखवती बाई उम्र 33 वर्ष ने मंगलवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ जितेंद्र कटारिया और राधा बाई ने मारपीट की है।