छिबरामऊ: 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने किया, चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश
छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल का जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण किया इस दौरान कई खामियां मिलने पर चिकित्सा अधिकारियों को लगाई फटकार। शुक्रवार की दोपहर 1:20 पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री निरीक्षण करने पहुंचे। आईसीयू रूम में पूरी तरह कबाड़खाना भरा हुआ था जिस पर जिला अधिकारी ने नाराजगी जताई।