बलरामपुर: जानकारी की कमी से जिले में साइबर ठगी के शिकार हो रहे लोग, पुलिस ने बैंकों में जाकर किया जागरूक
6 जून शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे पुलिस द्वारा बैंकों में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी के तरीकों के बारे में बताते हुए उससे बचाव के बारे में बताया गया। डिजिटल अरेस्ट,आन लाइन शॉपिंग मोबाइल गेम डाउनलोड के द्वारा साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचने एवं अपनी ओटीपी किसी से ना शेयर करने की बात बताई गई। दिक्कत होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया।