बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमले से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
6 जून शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश शुक्ला निवासी ग्राम परसोरा महेशपुर जनपद गोंडा एवं धर्मेंद्र कुमार निवासी दुल्हनपुर जोरावरपुर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दिए गए हुकुम तहरीरी के क्रम में गिरफ्तारी कर न्यायालय भेजा गया है।