बलरामपुर: पुलिस कार्यालय परिसर में चुनाव सेल व अपराध शाखा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया
6 जून शुक्रवार 11बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमारद्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित चुनाव सेल व अपराध शाखा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात मौजूद रहे।