बलरामपुर: हास डीह के निकट सरयू नहर में डूबने से 15 वर्षीय लड़के की मौत, शव की तलाश में गोताखोर जुटे
6 जून शुक्रवार लगभग 5 बजे कोतवाली देहात अंतर्गत हास डीह गांव के निकट सरयू नहर में नहाते समय डूब जाने से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है जिसके शव की तलाश में नहर में गोताखोर व स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। डूबने की खबर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए पुलिस को सूचना दी गई, कोतवाली देहात की पुलिस भी मौके पर मौजूद है शव की तलाश की जा रही है।