स्कूल शिक्षा विभाग में सामने आए गबन के गंभीर मामले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री वर्मा ने शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित किए गए कर्मचारियों में अकाउंटेंट दिनेश पवार, मेघना चार्ल्स, भृत्य सिद्धार्थ जोशी, राहुल अहिरे एवं अतुल त्रिवेदी शामिल हैं।