मेरठ: मात्र 6 घंटे में पापड़ की तरह उखड़ गई सड़क,गंगानगर के वासियों का हंगामा,चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Meerut, Meerut | Apr 10, 2024 गंगानगर में पापड़ की तरह टूट रही है सड़क,अफसर और ठेकेदारों ने एक ऐसी सड़क बना दी जो जीरो टॉलरेंस वाली योगी सरकार की साख पर भट्टा लगा देगी। मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में ठेकेदार और नगर निगम के अफसरों की इस सड़क ने कलाई खोल दी है। यह सड़क भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सड़क किस तरीके से हाथों से उखड़ रही है।