मेरठ: लक्खीपुरा में बच्चे को गली में खेलते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर, विरोध करने पर बच्चे के चाचा के साथ की गई मारपीट
Meerut, Meerut | Apr 10, 2024 लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चे के खिलौने में बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इसका विरोध बच्चे के चाचा ने किया तो बाइक सवार दोनों युवकों ने बच्चे के चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और बच्चे की मां ने थाने में तहरीर दी है।