मेरठ: कंकरखेडा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या में तीन को जेल भेजा,राजवीर और उनके बेटे का अपहरण कर शाहदरा ले गई थी महिला
Meerut, Meerut | Apr 10, 2024 लेनदेन के विवाद में कंकरखेड़ा से प्रॉपर्टी डीलर राजवीर का अपहरण करने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली निवासी महिला और उनके दो बेटों ललित और उज्जवल को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों ने राजवीर के साथ ही उनके बेटे सूर्यकांत को भी अगवा किया था। इसके बाद की गई मारपीट और प्रताड़ना से आहत होकर राजवीर ने आत्महत्या कर ली थी।