मुंगावली: मुंगावली की प्रतिभाओं का परचम, 10वीं मेरिट में अनन्या जैन प्रदेश में 5वें व आफताब आलम 8वें स्थान पर
बुधवार को शाम चार बजे मुंगावली से एक अच्छी खबर सामने आई है,जहां माध्यमिक शिक्षा मंडल के10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।मुंगावली स्थित मां कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अनन्या ने प्रदेश की मेरिट सूची में5वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।वहीं इसी स्कूल के छात्र आफताब ने 8वां स्थान प्राप्त किया है।