महोबा: बीला दक्षिण में सुलह के बाद दलित युवक की बेरहमी से लाठियों से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mahoba, Mahoba | Aug 31, 2026 सुलह-समझौते के बाद दलित युवक की लाठियों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने युवक को बाल पकड़कर घसीटा और लाठियों से पीटा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।