बेनीपट्टी: धौंस नदी और डोरा नदी पर बनने वाली पुल का मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव ने किया शिलान्यास
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अधवारा समूह के धौंस नदी और बिरदीपुर के डोरा नदी पर बनने वाले पुल का मंगलवार को मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव ने शिलान्यास किया है। इस मौके पर कई अन्य भाजपा नेतागण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दोनों बनने वाले पुल का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी देखी गई है।